लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- कस्बे में गुरुवार से शुरू हुए 251 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकली। इसमें हजारों महिलाओं सहित करीब एक लाख श्रद्धालु शामिल हुए। कलश लेकर पहुंची महिलाओं तथा कन्याओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कलशयात्रा के दौरान भक्तिमय हुए कस्बे में समय जैसे थम सा गया। कस्बे से चार किमी दूर सरयू नदी तक महिलाओं की लाइन लगी थी। गुरुवार को कलश यात्रा के लिए आसपास के गांवों सहित दूरदराज गांवों की महिलाएं और लड़कियां यज्ञस्थल पहुंचीं। गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों, बसों, आटो, कार और बाइकों से लोग बहुत सुबह से ही झंडी रोड पर यज्ञस्थल पर जुटने शुरू हो गए थे। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलशयात्रा शुरू कराई। अपराह्न पौने एक बजे आरएसएस के विभाग प्रचारक अभिषेक कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.