धनबाद, मार्च 26 -- चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को मंडप परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में भक्तों ने 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भाग लिया। लोगों ने हवन आहुति दी। शांतिकुंज हरिद्वार से आए पंडित ओमप्रकाश जाधव ने सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, देवपूजन कराया। इस दौरान गायत्री माता के जयकारे से क्षेत्र गूंजते रहा। वहीं विधिवत विभिन्न संस्कार कराए गए। जिसमे 1 पुष्पवन संस्कार, 15 विद्या आरंभ संस्कार, 15 लोगो को गुरु दीक्षा संस्कार कराया गया। यज्ञ पूर्णाहुति व टोली की विदाई की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सफल बनाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार चासनाला शाखा के सदस्य लगे रहें।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.