पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन हवन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। लगभग चार घंटे तक गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पूर्णाहुति की। इस अवसर पर पीले वस्त्र धारण कर विभिन्न हवन कुंड में बैठे यजमान काफी उत्साहित होकर हवन महायज्ञ कर रहे थे। राष्ट्र को सामर्थ्यवान शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों ने हवन किया। हवन के माध्यम से सभी लोगों की सुख, समृद्धि, शांति की मंगलकामना की गयी। भारत को विकसित देश बनाने एवं लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए मंगलकामना की गयी। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन से अधिक बालक का उपनयन संस्कार,मुंडन संस्कार समेत कई अन्य संस्कार कराया गया। उपनयन संस्कार एवं मुंडन संस्कार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर आवश्यक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.