कोडरमा, अगस्त 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गायत्री मंदिर शक्तिपीठ परिसर में भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन बुधवार को किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव का विधिवत पूजन अभिषेक किया। कार्यक्रम का वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संचालन परिव्राजक नकुल देव शास्त्री व नारायण के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिव्राजक नकुल देव शास्त्री ने कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ अनुष्ठान है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, ग्रहदोष शांत होते हैं व सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बेलपत्र के तीन पत्ते त्रिदेव - ब्रह्मा, विष्णु और महेश - का प्रतीक हैं, जिसे अर्पण कर हम समस्त दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति पा सकते हैं। मंदिर परिसर वैदिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.