अंबेडकर नगर, दिसम्बर 4 -- जलालपुर। वेद माता गायत्री मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह सात दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। गायत्री परिवार के कृष्ण कुमार गुप्त उर्फ रिन्नू ने बताया कि यह कार्यक्रम रामगढ़ रोड स्थित गायत्री नगर के वेदमाता गायत्री मंदिर जलालपुर पर होगा। प्रथम दिन सात दिसम्बर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। दिन में यज्ञ संस्कार के साथ सायं चार बजे से शान्तिकुज हरिद्वार की टोली प्रवचन करेगी। आठ दिसम्बर को यज्ञ संस्कार, सायं दीप यज्ञ होगा। नौ दिसंबर को प्रात: योग व्यायाम, दिन में यज्ञ संस्कार के बाद सायं चार बजे से नवयुग के सृजन के लिए विदाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...