बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के चंदन नदी के तट पर स्थित भयहरण स्थान मंदिर प्रांगण में में चल रहे श्री श्री 108 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार की संध्याकालीन बेला में कार्यक्रम गहन आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आये विद्वान आचार्य श्याम नंदन सिंह ने "लोक कल्याण, आध्यात्म और संस्कार" विषय पर प्रवचन दिया। वहीं यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रही, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति और साधना से ओत-प्रोत हो गया। प्रवचन के दौरान आचार्य श्याम नंदन सिंह ने कहा कि, लोक कल्याण का मूल आधार आध्यात्म और संस्कार हैं। जब तक व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक चेतना और उत्तम संस्कारों का समावेश नहीं होता, तब तक समाज में स्थायी परिवर्तन संभव नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.