देवरिया, मार्च 9 -- गौरीबाजार(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गौरी बाजार में आयोजित 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन विराट गायत्री महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ आहुतियों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चंद्रशेखर आजाद इंका. देवगांव के परिसर में रविवार सुबह विधिवत वेदमंत्रों के साथ हवन-पूजन की शुरुआत हुई। यज्ञाचार्यों ने श्रद्धालुओं को यज्ञ के महत्व और इसके वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी। प्रवचन के दौरान टोली नायक रामचंद्र ने कथा सुनाते हुए कहा कि यज्ञ न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण शुद्धि और मानसिक शांति में भी सहायक होता है। यज्ञाचार्य रामप्रताप ने जीवन में सद्गुणों को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.