पूर्णिया, जनवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नववर्ष के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ कला भवन मार्ग में 12 घंटे का अखंड जाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संध्या के समय में 5 बजे दीप यज्ञ के साथ पूर्णाहूति हुई। इस दौरान गायत्री मंत्र एवं दीप यज्ञ से पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर दीपेश झा, अभिषेक झा,अभिमन्यु कुमार, राकेश कुमार,अमित कुमार,अमरजीत कुमार,ऋतिक के साथ साथ कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...