बहराइच, मई 18 -- कैसरगंज। कैसरगंज तहसील के ग्राम कटका मरौठा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन रविवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। कथा वाचक अचार्य जगदीश शरण जी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र के जप से व्यक्ति में आत्मविश्वास उत्पन्न होता है, जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और संपूर्ण विकास संभव होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता एवं बड़े बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि परिवार में रहकर उनके सेवा-सत्कार से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने गायत्री परिवार की शिक्षा और दीक्षा पर भी जोर दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित रखना एवं आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करना है। इस मौके पर कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.