मुरादाबाद, फरवरी 22 -- नगर के गायत्री प्रज्ञा पीठ पर रविवार को पंच कुंडीय हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार को नगर के रमनावाला मार्ग स्थित होलिका मंदिर के निकट गायत्री प्रज्ञा पीठ पर पंचकुंडीय हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार से आए परिव्राजक विकास कुमार द्वारा विधि विधान के साथ कराया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर खुशहाली की कामना की। हवन यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अजीत कुमार शेखावत, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह चौहान, राजपाल सिंह, निपेन्द्र सिंह, विजयपाल सिंह, तेजपाल, केशो देवी, गीता देवी, सीमा देवी, रश्मि देवी, दीक्षा, शिवानी, पंकज देवी, वीना देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...