उन्नाव, जनवरी 13 -- उन्नाव। मंगलवार को शहर के गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री का जप किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन अजय शुक्ला की टोली द्वारा किया गया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि श्रद्धा भक्ति सेवा में सुग्रीव के सेवक राम का आश्रय पाकर हनुमान बन गए। अजर अमर गुन निधि सुत होऊ। आत्मविश्वास ईश्वर पर विश्वास के बल पर असंभव कर्म हनुमान जी ने संभव कर डाले। भगवान राम को कहना पड़ा कि प्रति उपकार करहु का तोरा संभुव होई न सकत मन मोरा। कहा कि सभी को मंगलवार को सुंदरकांड पाठ करना चाहिए। यह रामचरित मानस का दिल है। इसीलिए इसका नाम सुंदरकांड रखा गया। इस दौरान अजय शुक्ला, जगदेव शर्मा, ईश्वरानंद बाजपेई, कन्हैया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.