धनबाद, फरवरी 21 -- झरिया, वरीय संवाददाता। धनबाद जिला गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को से लालमणी वृद्ध आश्रम टूंडी रोड में गायत्री परिवार के जिला प्रभारी विभूति शरण सिंह के नेतृत्व में आश्रम के लोगों को एक माह का भोजन, धोती, साड़ी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के ममता सिंह, लता परासर,मीरा सिंह, सीमा देवी, उषा कुमारी, जानकी, ब्रह्मदेव बरनवाल, गोलख मंडल, रूबी सिंह लगे थे। इस अवसर पर आश्रम में हवन, यज्ञ का कार्यकर्म का भी आयोजन किया गया। गायत्री परिवार की मीडिया प्रभारी आरती शर्मा ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा अभियान के तहत आयोजन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...