अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- अम्बेडकरनगर। नगर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के लोगों ने विराट संस्कार महोत्सव मनाया। गायत्री परिवार के लेखा प्रभारी देवनाथ दुबे की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में पुंसवन, विद्यारम्भ, अन्नप्राशन व दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कारों को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। लोगों ने बुराई छोड़ अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...