जहानाबाद, अप्रैल 20 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 203 वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी गांधी मैदान जहानाबाद में संजय कुमार की निजी जमीन पर किया गया। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ पौधरोपण का कार्य संपन्न हुआ। मौके पर गायत्री परिवार के लोगों ने कहा कि पौधरोपण करके ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। वर्तमान समय में दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से जूझ रही है। विकास अब विनाश का रुप ले चुका है। इस विषम परिस्थिति में हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का भी खयाल रखा जाये। इसके लिए हम सभी लोग युद्ध स्तर पर पौधरोपण करने के लिए आगे आयें और पर्यावरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.