गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा रविवार को गिरिडीह प्रखंड के गादी बेड़मुक्का में पर्यावरण रक्षा को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनों के देवता के नाम से विख्यात स्व. विश्वनाथ मंडल की पुण्य स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महोगनी, नीम, करम , रूद्राक्ष, कोडार, सागवान, गंभार के 25 पौधे लगाए गए। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का कथन है कि वर्तमान समय में मनुष्य से प्रकृति बहुत ही नाराज है। इसी का प्रतिफल है कि चारों तरफ प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। इसका समाधान है कि हम सभी प्रकृति के नियमों का अनुसरण कर जीवन जिएं। पर्यावरण की रक्षा हेतु सतत प्रत्याशील रहे एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.