पीलीभीत, फरवरी 17 -- बीसलपुर। शान्ति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुतियां लगाकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गयी। गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ के उपरान्त गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि इक्कीस वीं सदी का आधार गायत्री और यज्ञ है इसके माध्यम से ही युग परिवर्तन होगा। सभी परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां लगाकर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम परिवराजक राजेंद्र कुमार ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर समाज सेवी पुष्पेन्द्र चौधरी, प्रताप सिंह, देवकीनंदन, चेतराम, श्रीपाल सिंह, अनोखेलाल, सुमंगला, गंगा देवी, अल्पना देवी, जयंती देवी, पुष्पा देवी, गायत्री देवी आदि परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...