बोकारो, अक्टूबर 6 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के सोतारडीह ढोरी बस्ती में गायत्री परिवार की जिला युवा समन्वयक गीता कुमारी के द्वारा कांति देवी की कनिष्ठ पुत्रवधू निकिता कुमारी महतो का पुंसवन संस्कार किया गया। मीरा देवी प्रखंड समन्वयक आओ गढ़े संस्कार, पूर्व बेरमो उप समन्वयक महेंद्र चौधरी, यशोदा देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, हर्षिता कुमारी, चिन्ता देवी, ऋषभ कुमार, उमाशंकर महतो, नमन कुमार, प्रिय कुमारी, नीलम देवी, बबीता जी आदि थे। बताया गया कि पुंसवन संस्कार हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक है, जो गर्भावस्था के शुरुआती महीने में किया जाता है। इस संस्कार का उद्देश्य गर्भ में पल रहे शिशु के अच्छे स्वास्थ्य, उचित मानसिक व शारीरिक गठन और वंश वृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना है। इसमें अक्सर यज्ञ, मंत्रोच्चारण और कुछ विशेष औषधियों का ...