मुरादाबाद, जनवरी 16 -- शुक्रवार को सुरजन नगर के झंडा चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारी विजय पाल सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ। सुरजन नगर में 7 जनवरी को निकल गई दिव्या भव्य महा ज्योति कलश यात्रा की व्यवस्था में सहयोग देने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विजयपाल सिंह एवं जोली चौहान ने सम्मानित करने के उपरांत आगे भी धार्मिक सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया। गोष्ठी में टीकाराम शर्मा, नौबहार सिंह,ओमेंद्र विश्नोई, महेंद्र सिंह चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.