गिरडीह, फरवरी 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गायत्री परिवार के लिए बेहतर काम करने के लिए बगोदर के संजय कुमार विभूति को विशेष प्रशस्ति पत्र मिला है। प्रशस्ति पत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जताई है। वे गायत्री परिवार के पूर्व संयोजक एवं पूर्व जिला शिक्षा संयोजक भी रह चुके हैं। वर्तमान में बगैर किसी पद के वे गायत्री परिवार के लिए कार्य कर रहे हैं। गायत्री परिवार के द्वारा संचालित कार्यों का वे प्रचार-प्रसार करने के साथ स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान भी चलाते हैं। शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा इसके लिए उन्हें सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष एवं परम पूज्य गुरुदेव की साधना शताब्दी वर्ष के एक सौ साल पूर्ण होने पर गायत्री परिवार के ...