बलरामपुर, दिसम्बर 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा तुलसीपुर के पवित्र यज्ञशाला प्रांगण में प्रतिदिन एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ प्रत्येक रविवार को द्वि कुंडीय गायत्री महायज्ञ साधकों द्वारा संपन्न किया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के जन्मदिन, विवाह दिवस, पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ आदि संस्कार गायत्री शक्तिपीठ द्वारा निशुल्क कराया जाता है। इसके साथ ही माह के प्रत्येक पूर्णिमा पर गायत्री परिजन की ओर से 101 वेदिए दीप महायज्ञ का आयोजन भी संपन्न किया जाता है। यज्ञ में 56 प्रकार की जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री का प्रयोग किया जाता है, जिसके द्वारा राष्ट्र जागरण के लिए विशेष मंत्रों के माध्यम से महामृत्युंजय मंत्र व पर्यावरण संशोधन मंत्र के माध्यम से विशेष आहुतियां दी जाती हैं ।

हिंदी हिन्दु...