रामपुर, दिसम्बर 15 -- क्षेत्र के गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक उड़ान रहा तथा विजेता छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। केमरी मार्ग स्थित विद्यालय परिसर में खेल प्रतियोगिता का धूमधाम से आगाज हुआ। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, विशिष्ट अतिथि हिमांशु चौहान और उपनिरीक्षक आकांक्षा ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, हर्डल रेस, 100 व 400 मीटर जैसी प्रतियोगिताओं के अलावा ज़ुम्बा योग एवं पीटी जैसे शारीरिक प्रशिक्षण में भी हिस्सा लिया। वहीं, भाजपा नेता मधुबाला गुगलानी और सुनील गुप्ता जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन मनोज अग्रवाल, डायरेक्टर श्याम अग्रवाल, मैनेजि...