उन्नाव, दिसम्बर 21 -- उन्नाव। शहर के डीएसएन कॉलेज रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ पूजन कार्यक्रम हुआ। यज्ञ का संचालन महिला मंडल प्रमुख मीरा सिंह व अंशिका ने किया। यज्ञ के दौरान कहा कि गायत्री उपासना मानव जीवन की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। गायत्री विश्व धर्म है। गायत्री को यदि चारों वेदों के साथ तौला जावे तो वेदों से गायत्री का पलड़ा भारी होगा। जीवन में गायत्री उपासना व गायत्री यज्ञ जीवन का एक अंग मानना चाहिए। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि संसार में जितने भी महापुरुष हुए है, उन सभी के जीवन यज्ञीय भावना के अनुपम उदाहरण है। राम, कृष्ण, बुद्ध, गौतम,गांधी, सुकरात सभी का यज्ञमय जीवन रहा है। यज्ञों द्वारा देव शक्तियों की तृष्टि पुष्टि है। इस दौरान दीनू शुक्ला, मीरा सिंह, कृष्णा, अजय शुक्ला, जगदेव प्रसाद शर्मा, अशोक राय, मालती मिश्र...