लखनऊ, सितम्बर 11 -- फैजुल्लागंज के गायत्री नगर में बुधवार दोपहर में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी से बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। उन्होंने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फैजुल्लागंज के गाजीपुर बलराम फीडर से गायत्रीपुरम में दोपहर 3:30 बजे ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे करीब डेढ़ हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता परेशान होकर अधिकारियों और उपकेंद्र पर फोन करते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली फाल्ट होता है। वहीं कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करके ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से करीब पांच बजे उपभोक्ताओं की बिजली बहाल की। सीतापुर रोड अधिशासी अभियंता एके शुक्ला ने इसकी पुष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.