मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- कटरा, एक संवाददाता। धनौर में शनिवार को गायघाट विधायक कोमल सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि गायघाट विधानसभा विकास के मामले में पूरे बिहार में नंबर एक पर रहेगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ विधायक बनाने का काम किया है उसपर हरसंभव खरा उतरने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजनों के लिए प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया जाएगा। जिला पार्षद राजीव कुमार ने विधायक से बागमती पर गंगिया के करीब 300 मीटर में तटबंध के खुले रहने से इलाके में जलजमाव से बचाव की मांग की। इस मौके पर वैशाली सांसद वीणा देवी, विक्रम चौधरी, विश्वनाथ सिंह, अमित शर्मा, मुखिया देवेंद्र सहनी, देवेंद्र पासवान, रूपम देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...