मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के गायघाट प्रखंड के खजूरी ग्राम स्थित गायघाट से आरजेडी विधायक निरंजन राय के आवास पर भुईंया बाबा की पूजा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार की देर शाम शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीण और राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी लोग एकजुट होकर महागठबंधन की सरकार बनाने और मुजफ्फरपुर को विकसित करने में सहयोग करें। होली पर मेरी और लालू प्रसाद यादव जी की तरफ से आप सभी लोगों शुभकामनाएं। यदि राजद की सरकार बनती है, तो सभी वर्गों के सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इधर, नेता प्रतिपक्ष का गायघाट (खजूरी गांव) जाने के क्रम में मैठी टोल के पास राजद नेता डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में गायघाट के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.