मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित बरुआरी सुबास चौक पर गुरुवार की रात वाहन से कुचलकर कांटा मलाही निवासी राम सुरेश पासवान के 45 वर्षीय पुत्र गरीब पासवान की मौत हो गई। वह अपनी बेटी के घर दरभंगा जिले के बनौली गांव जा रहा था। इसी दौरान सुबास चौक पर वाहन ने कुचल दिया। मृतक गरीब पासवान राजद के पंचायत अध्यक्ष थे। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक एनएच पर शव पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर बेनीबाद थाने की पुलिस एवं एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने फोन पर हादसे की जानकारी दी। गरीब पासवान को दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। इधर, बेनीबाद थानेदार साकेत ...