सीवान, फरवरी 1 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गाय घाट स्थित शिव मन्दिर में होने वाली पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा में लगभग 11 सौ महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह कलशयात्रा आचार्य विजय कुमार मिश्रा व राजू कुमार मिश्रा के नेतृत्व यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर श्रद्धालुओं का एक जत्था दरौली स्थित सरयू नदी पहुंचा। जहां से जल भर कर पुनः नगर का भ्रमण कर गायघाट स्थित दाहा गंगा से जल भर कर पुनः महायज्ञ स्थल लाया गया। जहां आचार्य व उनके सहयोगियों के वैदिक मंत्रों च्चारण के पश्चात पांच दिवसीय महायज्ञ की शुभारंभ किया गया। वहीं कलश यात्रा में आधा दर्जन रथों पर विभिन्न देवी देवताओं के रूप में श्रद्धालु विराजमान रहे। इस दौरान जय श्री राम, जय शिव, हर हर महादेव के नारे से समूचा माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.