मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। दरभंगा से पटना जाने के क्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गायघाट के जारंग चौक के निकट भव्य स्वागत किया गया। इसका नेतृत्व भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार कर रहे थे। स्वागत करने वालों में राज्य के पूर्व मंत्री रामसूरत राय, उपाध्यक्ष अशोक झा, अरविंद सिंह, महामंत्री मुकेश शर्मा, रवि कुशवाहा, रंजन कुमार ओझा, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा राय, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सिंह, अजय चंद्रवंशी, राजीव कुमार, बिकाऊ यादव, सुजीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...