मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलागोपी से पुलिस ने गुरुवार की शाम पिस्टल के साथ बखरी केशो निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन अन्य साथी भाग गए। थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि बेलागोपी में वाहन जांच के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। इसी बीच एक बाइक बंद हो गई। उसके बाद पुलिस ने राजा को खदेड़कर पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल व तीन गोली, एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं, बाइक जब्त कर ली गई है। पूछताछ में राजा ने फरार साथियों के नाम बताए हैं। इसमें बेलागोपी निवासी गोलू पटेल, पीयर थाने के कइला बखरी निवासी राजू कुमार व बंगाही निवासी गुलाब रब्बानी शामिल है। थानेदार ने बताया कि ये सभी बदमाश राहगीरों से लूटपाट करते हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.