बस्ती, मई 20 -- गायघाट। नगर पंचायत गायघाट में सोमवार को शाम पांच बजे ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता की उपलक्ष्य पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का शुभारंभ संकट मोचन हनुमान मंदिर से झारखंडेश्वर नाथ वार्ड होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्सव वाटिका पर खत्म हुई। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ता लगते रहे। शौर्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिपाठी कार्यक्रम संयोजक प्रद्युम्न शुक्ला और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार छोटू ने किया। मौक पर अलोक त्रिपाठी, बृजेश यादव, नीतीश त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, वीरेंद्र राजभर, आनंद मोदनवाल, भोला मद्धेशिया, नीरज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...