मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- गायघाट। थाना क्षेत्र के हसना में बुधवार की रात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर ली। इस कारण गांव के करीब 40 परिवार अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब दस बजे बिजली विभाग से शिकायत की है‌। बताया कि बुधवार की आधी रात के बाद अचानक बिजली गुल हो गई। सुबह में ग्रामीणों ने पोल पर ट्रांसफॉर्मर नहीं रहने के बाद पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी। गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...