मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद स्थित केवटसा चौक पर बागमती बांध के खिलाफ चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का अनशन चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। अनशन पर सीताराम राय, राजकुमार मंडल, रामलोचन सिंह बैठे हैं, जिसमें से सीताराम राय की तबीयत बिगड़ने लगी है। मोर्चा के संयोजक पूर्व जिला पार्षद जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ एवं बांध मुक्त क्षेत्र चाहते हैं। यदि सरकार डाउन स्ट्रीम में जलनिकासी का प्रबंध कर दे तो संपूर्ण बागमती क्षेत्र बिना तटबंध बनाए बाढ़ मुक्त हो सकता है। इस मौके पर जगन्नाथ पासवान, राहुल कुमार, विद्यानंदन पासवान, नंदकिशोर ठाकुर, विश्वंभर प्रसाद यादव, नवल किशोर सिंह, चंद्रेश्वर पाल, गंगा प्रसाद यादव, ललित कुमार, सुशील कुमार व राजकिशोर राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.