बक्सर, फरवरी 7 -- पेज चार के लिए ---- खतरा विशेश्वर डेरा जाने वाली सड़क पर गायाघाट पुलिया के पास धंसी है सड़क सड़क की मरम्मति करवाने के लिए विभागीय अधिकारी नहीं कर रहे पहल फोटो संख्या- 12, कैप्सन- गायघाट पुल पर जाने वाली सड़क पर बना गढ्ढा। चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विशेश्वर डेरा को जोड़ने वाली सड़क पर गायघाट पुलिया के पास सड़क धंस गई है। इससे शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बलिया से ब्रह्मपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पुलिया से सटे करीब 03 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। उसी गड्ढे में एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर जा गिरा। गनीमत अच्छी थी कि बाइक सवार की जान बच गई, अन्यथा किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात उस वक्त घटी जब बाइक सवार पुलिया पार कर रहा था। ...