मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- गायघाट‌। भाजपा पश्चिमी मंडल के लोमा शक्ति केंद्र की महादलित बस्ती में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का नारा था, शिक्षा को हम अपना हथियार बनाएंगे, हमें उनके इस नारे को साकार करना है। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा छुआछूत और जात-पात के खिलाफ लड़ते रहे। इस मौके पर पूर्व मुखिया शशिभूषण कुंवर, विलास पासवान, फुल्टून राम, विलास राम, शत्रुघ्न पासवान व रामस्वरूप पासवान मौजूद रहे। वहीं, कमरथू में भाजपा नेता डॉ. मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...