मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- गायघाट। गायघाट सामाजिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा की शुरुआत रामनगर पंचायत से हुई। यहां पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ राजा ने ग्रामवासियों के साथ स्वागत किया। सुबोध सिंह ने लोगों से मिलकर अपने पांच वर्षों के कार्यों का उल्लेख किया। मंच की ओर से एक पंपलेट भी दिया जा रहा है, जिसमें कार्यों के उल्लेख के साथ छात्र जीवन से अभी तक के राजनीतिक जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा का वर्णन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...