लखनऊ, अगस्त 24 -- राष्ट्रीय आल्हा गायक अहरवादीन मिश्रा की स्मृति में रविवार को निगोहां के लालपुर में आल्हा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे लोक गायकों ने आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। आल्हा महोत्सव का आयोजन में अपने साथियों के साथ पहुंचे आल्हा गायक फौजदार सिंह के गायन ने लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने रामचरित मानस व जटायु सदगति नाटक का सजीव मंचन कर आल्हा प्रेमियों की खुब तालियां बटोरीं। वहीं आल्हा गायक रामलखन तिवारी, शिव सिंह यादव, पंकज तिवारी व ओमकार अवस्थी तौरआ ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। कार्यक्रम का आयोजन अजय कांत मिश्रा, विजय कांत मिश्रा ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.