नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले की जांच कराएगी। इसके अलावा उनका शव दिल्ली से गुवाहाटी लाने वह खुद पहुंचेंगे। 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' के आयोजक श्यामकानु महंता और गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ मोरीगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरमा ने संवाददाताओं से कहा, ''असम पुलिस जुबिन गर्ग की मौत के मामले की जांच करेगी और महंत तथा सिद्धार्थ शर्मा के साथ-साथ गायक के अंतिम क्षणों में उनके साथ मौजूद रहे लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि गर्ग को हादसे से एक रात पहले एक पार्टी में ले जाया गया था और ''हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह सच है।'' जुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में ''जीवनरक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.