नैनीताल, मार्च 10 -- भवाली, संवाददाता। प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। कुमार सानू ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने उनका स्वागत किया। कुमार सानू ने बताया कि वह बाबा के बारे में हमेशा सुनते आए थे, लेकिन आज पहली बार उनके दर्शन का अवसर मिला। यहां आकर मन को शांति मिली है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही दोबारा बाबा के दर्शन करने आएंगे। इस बीच कुमार सानू के प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेकर यादें कैमरे में कैद कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.