उत्तरकाशी, नवम्बर 6 -- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में चल रहे रजत जयंती सप्ताह का चौथा दिन लोक संस्कृति और उत्साह के रंगों से सराबोर रहा। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तरकाशी के सांस्कृतिक दल के लोक गायकों और कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सोमेश्वर लोक गीत कला मंच के वरिष्ठ लोकगायक सेरुलाल ने वंदना स्तुति के साथ की। उसके बाद उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। वहीं रामकौशल सांस्कृतिक दल ने नरो विजुला, थड्या चोंरी तू काई ना आ आई थी, ओटू वा बेलिना, सोने का झुमका और रासो लगाइदे मेरी चेता जैसे लोकप्रिय लोक गीतों से माहौल को सुरमयी बना दिया। जगदेई कला मंच के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.