धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, संवाददाता जिले के पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब गाय, भैंस समेत कई पशुओं का फ्री में बीमा किया जाएगा। यह सुविधा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत दी जा रही है, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के लागू होने से जिले के हजारों पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत यदि पशु की दुर्घटना या किसी गंभीर बीमारी से मौत हो जाती है तो पशुपालक को सरकार की ओर से मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। इससे पशुपालकों को पशु हानि की स्थिति में आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालकों को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल या मोबाइल एप से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.