बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- गाने-बजाने के लिए 86 स्कूलों में पहुंचे वाद्य यंत्र, संगीत शिक्षक ही नहीं बच्चों को कौना सीखाएगा गाना बजाना, यह यक्ष प्रश्न अभिभावकों को कर रहा परेशान लाखों के वाद्य यंत्र बनेंगे सिर्फ शोभा की वस्तु करायपरसुराय, निज संवाददाता। संगीत मन के साथ ही तन को भी तरंगित करने का सशक्त माध्यम है। अब स्कूल के बच्चे गाना बजाना सीखेंगे। इसके लिए प्रखंड के 79 प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों और सात उच्च माध्यमिक विद्यालयों समेत 86 स्कूलों में वाद्य यंत्र पहुंच चुके हैं। लेकिन, वहां बच्चों को सीखाने के लिए संगीत शिक्षक ही नहीं हैं। आखिर बच्चों को गाना बजाना कौन सिखाएगा, यह यक्ष प्रश्न अभिभावकों को परेशान कर रहा है। ऐसे में लाखों के वाद्य यंत्र सिर्फ शोभा की वस्तु बने रहेंगे। उसकी उपयोगिता पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। प्राथमिक तथा मध्य वि...