सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज के गाना मिश्र का पुरवा गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को परंपरागत चट महारानी की दुखदुरिया का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने अवसान माई की कथा सुनकर देश-समाज की खुशहाली के साथ ही परिवार पर आने वाली विपत्तियों को दूर करने की मनोकामना की। कार्यक्रम में तारा मिश्रा, गुड़िया मिश्रा, साधना मिश्रा, पूजा मिश्रा, निशा मिश्रा, सुरेखा मिश्रा, कंचन मिश्रा, इंद्रा मिश्रा, रेखा शुक्ला, पूनम, गायत्री, विद्या देवी, ममता मिश्रा, वंदना मिश्रा समेत दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...