शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- पीडीए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला गादियाना स्थित शांतिपूर्ण कॉलोनी में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी तथा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने की। कार्यक्रम के दाैरान उन्होंने मोहल्ले के लोगों से संवाद करते हुए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की एकजुटता का आह्वान किया और पार्टी की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराते हुए पीडीए अपील पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहम्मद तारिक खान, मोहम्मद फैजान, रमीज, मोहम्मद तौसीफ, डॉ. अबरार हुसैन, मोहम्मद आमिर सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.