कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव के रहने वाले अधिवक्ता को कुछ दबंग लोगों ने गाड़ी से खींचकर गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित अधिवक्ता ने अपने अन्य साथी अधिवक्ताओं के साथ एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। बहवलपुर गांव निवासी अधिवक्ता आदर्श प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह कोर्ट जा रहा था। जब वह निरंकारी भवन रोड पर पहुंचा, तभी वहां पहले से ही खड़े राजीव कुमार उर्फ विवेक, अजीत कुमार उर्फ पंकज व जगदीशचंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाड़ी से खींचकर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसे धमकी दी कि उसे और उसके पिता को उनके किसी मामले में दखलंदाजी करने की आवश्यकता नहीं है। यदि ऐसा किया, तो उन्हें जान से मार देगा। अधिवक्ता का कहना है कि उसके पिता हृदयरोग से पीड़ि...