गढ़वा, मई 15 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के चचेरिया गांव में एनएच 75 पर गाड़ी साइड करने को लेकर उठे विवाद के बाद दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में आधा घंटा एनएच 75 गढ़वा-मुरीसेमर सड़क जाम हो गया। जाम होने से दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया। उसके बाद जाम हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन से साइड लेने के दौरान एक गुट के लोग चालक के साथ मारपीट करने लगे। चालक द्वारा सूचना मिलने के बाद दूसरा गुट भी घटना स्थल पर पहुंच गया। उसके बाद दोनों गुट आपस में उलझ गए। देखते-देखते एनएच 75 पर जाम लग गया। बताया जाता है कि उस रास्ता से गुजरने वाले लोग भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.