सहारनपुर, जून 25 -- अबेहटा। तेज रफ्तार बाइक व गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नकुड सीएचसी भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि अंबेहटा हॉस्पिटल के निकट वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी व बाइक की जोरदार टक्कर हुई है जिसमें दो लोग गंभीर घायल है। घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...