जौनपुर, नवम्बर 29 -- मड़ियाहूं। वाराणसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह जाम के दौरान वाहन सट होने के विवाद में मनबढ़ों ने दो लोगों की पिटाई कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलावरपुर निवासी गणेश कुमार सेठ ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह अपने घर से दुकान जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में गाड़ी लहराते हुए आए रानीपुर गांव निवासी अमित सरोज, अजीत सरोज और एक अज्ञात युवक ने उनकी गाड़ी में टच कर दिया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गणेश सेठ एवं उनके साथी सुधीर कुमार सेठ की पिटाई कर दी। दोनों घायल हो गए। पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार थानागद्दी। केराकत पुलिस ने शनिवार को पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। नाऊपुर गांव निवासी सिप्पू पु...