बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। गाड़ी रोकने के विवाद को लेकर कसैला में मारपीट हो गई। मुंडेरवा थाने पर तहरीर देकर गांव के संतराम वर्मा ने बताया है कि होली को दोपहर करीब एक बजे गाड़ी रोकने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके भाई देवेन्द्र कुमार तब मारापीटा, जब वह बकरी फार्म पर खड़े थे। शोर सुन पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में उन्हें काफी चोट आई। अपशब्द कहते हुए विपक्षियों ने धमकाया भी। पुलिस ने गांव के श्यामजी मिश्र, रामजी मिश्र, दीपक मिश्र, सुरेश मिश्र, लालजी मिश्र, दीप मिश्र व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.