संवाददाता, दिसम्बर 6 -- यूपी में बिजनौर के थाना शिवालाकला क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में मारपीट और कार की टक्कर मारने के मामले में घायल की मौत हो गई। जबकि दो घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव मुस्तफाबाद निवासी अंकित कुमार ने बताया कि गांव निवासी रोहित तोमर और प्रशांत तोमर ने मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने अंकित की मां को कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। हमले में अंकित की ताई केला देवी पत्नी कृपाल सिंह और चाची माया देवी पत्नी मदन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम माया देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी रोहित तोमर और प्रशांत तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह ने बताया कि उपचार के दौरा...