रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के रहने वाले अनंत कुमार विज ने हरिश धनानी पर तोड़फोड़, लूटपाट और गाड़ी में आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अनंत कुमार ने हरिश के विरूद्ध बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अनंत ने बताया कि 13 दिसंबर को उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उनकी पार्किंग में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की। कुछ जरूरी कागजात निकाल लिया और ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, शोर मचाने के बाद आरोपी भाग निकला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...